कांग्रेस विधायक का भाजपा को 'समर्थन', इस कार्यक्रम में हुए शामिल

भोपाल
मध्य प्रदेश में एक ओर कांग्रेस सरकार अपने विधायकों की जसूसी करवा रही है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग कुछ और ही गुल खिला रहे हैं। डंग मंदसौर जिले के सुवासरा में खुलकर भाजपा के समर्थन में आ गए। यहां वह किसान मोर्चा के धरना आंंदोलन में शामिल हुए। जिसके बाद सियासत गरमा गई।
दरअसल, मंगलवार को सुवासरा में किसान मोर्चा का धरना आंदोलन में शामिल हुए। उन्होंने किसान मोर्चे की मांग जो जायज ठहराया। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग जायज हैं इसलिए मैंने मोर्चे को समर्थन दिया है। बता दें कांग्रेस विधायक डंग काफी चर्चा में बने रहते हैं। उनकी एक तस्वीर इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ वायरल हुई थी। यही नहीं वह सरकार पर खुले मंच से बरस चुके हैं। उन्होंने कहा था, कांग्रेस की सरकार होने के बाद भी सरकार उनकी नहीं सुन रही. अब डंग ने बीजेपी किसान मोर्चा के आंदोलन को समर्थन देकर एक नई चर्चा को जन्म दिया है।
मंदसौर में किसानों लंबे समय से अपना खराब फसल का मुआवजा मांग रहे हैं। लेकिन प्रशासन उनकी एक बात नहीं सुन रहा है। जिले के सीतामऊ विकासखंड के सुरखेड़ा और कोचरिया खेड़ी में ओले गिरने से फसल तबह हो गई। उन्हें अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। यहां के किसानों ने लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार भी किया था। लेकिन अफसरोंं ने आश्वासन देकर उस समय किसानों को मना लिया था। अब एक बार फिर यह किसान अपनी मांग को लेकर धरना और आंदोलन पर उतर आए हैं। उसी के विरोध में किसान मोर्चा ने सीतामऊ में धरना दिया. भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने 2 गांव के किसानों के साथ भेदभाव किया है. किसानों को मुआवज़ा नहीं दिया गया है.