केंद्रीय बजट में मप्र को मिलेगी कई सौगातें

केंद्रीय बजट में मप्र को मिलेगी कई सौगातें

भोपाल
 मध्य प्रदेश के विकास (MP Developent) के लिए बीजेपी का दामन थामने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindia) विकास कार्यों के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इसके लिए उन्होंने 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह (NK Singh) को पत्र लिखा है। वहीं उन्होंने उम्मीद जताई है कि 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट (budget) में मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात मिलेगी।

दरअसल पिछले साल अगस्त महीने में बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 15वें वित्त आयोग अध्यक्ष एनके सिंह को पत्र लिखा था। जहां उन्होंने मध्य प्रदेश विकास कार्यों के लिए फंड आवंटित करने का अनुरोध किया था। पत्र में उन्होंने चंबल नदी से ग्वालियर मुरैना में पानी लेने के प्रोजेक्ट, चंदेरी में बुनकरों के विकास, ग्वालियर शिवपुरी चंदेरी क्षेत्र के पर्यटन विकास कार्य और बाबा महाकालेश्वर मंदिर का अनुरक्षण करने के संबंध में मध्य प्रदेश को फंड उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। उन्होंने उम्मीद जताई कि 1 फरवरी को पेश होने वाली केंद्रीय बजट में ग्वालियर चंबल संभाग, उज्जैन, शिवपुरी, मुरैना और ओरछा को बड़ी सौगात मिल सकती है वही मध्यप्रदेश के क्षेत्रों में विकास के नए द्वार खुलेंगे। ऐसी भी उन्होंने आशा जताई है।