कोरोना के बावजूद लोगों में दिखा भारी उत्साह , बिहार में रही दीपावली की धूम

पटना
बिहार सहित पूरे देश में धूम धाम से दीपावली मनाई जा रही है। देश कः अलग-अलग हिस्सों में इस त्यौहार का लेकर अलग ही उत्साह देखा जा रहा है। हर साल की अपेक्षा इस बार की दीपावली थोड़ा अलग है। लोग बाहर निकलने से जहां बच रहें हैं वहीं इस बार प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने पर जोर दे रहे है। पटना के रहने वाले प्रशांत कहते हैं,'इस बार की दीपावली थोड़ा अलग है। हम उम्मीद कर रहें हैं की यह महामारी जल्द समाप्त हो जिसके बाद हम सभी एक साथ मिलकर दीपावली मना पाएं।' इससे पहले प्रशांत ने परिवार के साथ मिलकर पूजा किया।
देश के अलग-अलग हिस्सों में से आ रही तस्वीरों में लोग परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना करते हुए दिखाई दे रहें है। बिहार में पटाखों को लेकर कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है। इसके बावजूद लोग इस बार प्रदूषण रहित दीपावली मना रहें है। घरों को दीपकों के साथ लाइटिंग भी की गई है। पिछले कई महीनों से शांत पड़े बाजारों में एक बार फिर रौनक दिखाई दी। लोग बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए घरों से बाहर निकल कर आए। जिससे एक बार फिर बाजारों की रौनक लौटते हुए दिखाई दी। हालांकि प्रशासन का इस दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने पर पूरा जोर रहा।