खुले में शौच करने पर मध्य प्रदेश में फिर एक बच्चे की हत्या, पड़ोसियों ने ली जान
सागर
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)के सागर (sagar)में खुले में शौच (Open defecation) करने पर डेढ़ साल के बच्चे की हत्या (murder)कर दी गयी. आरोपियों को गिरफ़्तार (accused arrested)कर लिया गया है. प्रदेश में खुले में शौच करने के विवाद में एक हफ्ते के अंदर हत्या की ये दूसरी घटना और तीसरी मौत है. इससे पहले शिवपुरी में दो मासूमों की हत्या कर दी गयी थी.
सागर से 100 किलो मीटर दूर भानगढ़ थाना क्षेत्र के बगसपुर गांव में खुले में शौच करने पर दो पड़ोसियों में हुए झगड़े ने एक मासूम की जान ले ली. बगसपुर में रहने वाले मोहर आदिवासी के घर के सामने उनके पड़ोसी राम सिंह का बेटा खुले में शौच कर रहा था.मोहर आदिवासी इस पर बिगड़ गया औऱ उसने राम सिंह से उसका झगड़ा शुरू कर दिया.दोनों ओर से ज़बरदस्त गाली-गलौच और मारपीट होने लगी. बात इतनी बढ़ गयी कि मोहर और उसके बेटे उमेश ने राम आदिवासी पर लाठियों से हमला कर दिया और उसे बुरी तरह पीटा.उसी दौरान पास खड़े राम सिंह के डेढ़ साल का बच्चा भी चपेट में आ गयी. आरोपियों ने उस पर भी लाठी बरसा दी,जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इस हमले में राम आदिवासी ज़ख़्मी हो गया.
आरोपी गिरफ़्तार
खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और उसने झगड़ा ख़त्म कराया. पुलिस ने दोनों आरोपियों मोहर सिंह और उसके बेटे उमेश को गिरफ़्तार कर लिया है. राम आदिवासी को इलाज के लिए बीना भेज दिया गया है.वहां सिविल अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है.
शिवपुरी में हुई थी मासूमों की हत्या-इससे पहले शिवपुरी में 25 सितंबर को भावखेड़ी (Bhavkhedi Village) गांव में दो मासूमों की हत्या कर दी गयी थी. यहां रहने वाले हाकिम सिंह यादव ओर रामेश्वर सिंह यादव ने सड़क के किनारे शौच कर रहे 2 बच्चों- 12 वर्षीय रोशनी वाल्मीक (पुत्री कल्ला वाल्मीकि) और 10 वर्षीय अविनाश (पुत्र मनोज वाल्मीकि) की लाठी से पीट कर हत्या कर दी थी. दोनों बच्चे आपस में बुआ-भतीजे थे, दोनों सुबह शौच के लिए घर से निकले थे.
bhavtarini.com@gmail.com

