गर्मी अधिक पड़ने के साथ ही अच्छी बारिश का भी अनुमान लगाया :मौसम विभाग

भोपाल
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार मानसून आने में इंतजार बढ़ता जा रहा है। केरल में सात जून तक आने की उम्मीद जताई गई थी, लेकिन अब मौसम विभाग ने अपडेट जारी कर मानसून के 8 जून तक केरल तट पर दस्तक देने की उम्मीद जताई है। इसी के आधार पर 20 जून के बाद यह मध्यप्रदेश में प्रवेश कर जाएगा। देरी से ही सही अच्छी बारिश की भी उम्मीद जताई जा रही है।
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक इस बार मानसून करीब 9 दिन देरी से आ रहा है। भले ही मानसून के केरल पहुंचने के संकेत मिल गए हैं, लेकिन मध्यप्रदेश में इसकी दस्तक देने में फिलहाल काफी इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 13 जून तक मध्यप्रदेश आने वाला मानसून इस बार 20 जून के बाद ही आएगा। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार गर्मी अधिक पड़ने के साथ ही अच्छी बारिश का भी अनुमान लगाया गया है।
आगे बढ़ा मानसून
मौसम विभाग का कहना है कि पहले 7 जून तक मानसून के भारत पहुंचने का अनुमान लगाया था, लेकिन मॉनसून अब भूमध्य रेखा से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ रहा है। आम तौर पर मॉनसून 29 मई से एक जून के बीच केरल पहुंच जाता आईएमडी ने मानसून को लेकर ताजा अपडेट जारी कर कहा है कि उत्तर की तरफ धीरे-धीरे बढ़ने की अनुकूल संभावना की उम्मीद है। आईएमडी ने मॉनसून को लेकर बुलेटिन में कहा कि उत्तर की तरफ धीरे-धीरे बढ़ने की अनुकूल संभावना के कारण आठ जून के आसपास केरल में दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में मानसून की शुरुआत हो जाएगी। इसके 15 दिनों बाद मानसून मध्यप्रदेश में दस्तक दे देगा।
देश के कुछ हिस्सों में 50 पर तापमान
देश के कई हिस्सों में तापमान 50 के करीब पहुंच गया है। उत्तर भारत के ज्यादात हिस्सो में लू और गरम हवा के थपेड़ों से लोग झुलस रहे हैं। राजस्थान के चुरू में तो पारा 50 डिग्री चले गया। मौसम विभाग के मुताबिक इन इलाोकं में फिलहाल बारिश के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।
यह भी है खास
-मुंबई में 15 जून तक दस्तक दे सकता है।
-स्काईमेट के मौसम विज्ञानी अब 48 घंटे के भीतर मानसून के केरल पहुंचने का अनुमान लगा रहे हैं।
-मध्य भारत में मानसून के पहुंचने में 5-10 दिनों तक देरी का अनुमान है।