गांधी मैदान में बोले राम विलास पासवान- PM मोदी का सीना 156 इंच का है

गांधी मैदान में बोले राम विलास पासवान- PM मोदी का सीना 156 इंच का है

पटना 
पटना के गांधी मैदान में एनडीए की रैली शुरू हो गई. इस रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री व लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष राम विलास पासवान संबोधित कर रहे हैं. रैली को लेकर तीनों दल काफी दिनों से तैयारी कर रहे थे. इस रैली से ही बिहार में एनडीए के मिशन 2019 की भी शुरुआत हो गई.

राम विलास पासवान ने कहा कि एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ. पीएम मोदी ने पाकिस्तान को सबक सिखाया. पीएम मोदी जी का सीना 56 इंच नहीं, 156 इंच का है. उन्होंने कहा कि हमें बुद्ध चाहिए, लेकिन अगर पाकिस्तान ने आतंकवाद को खत्म नहीं किया तो हमें युद्ध भी चाहिए. हमने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की. हम बैलेट की भी लड़ाई लड़ रहे हैं और बुलेट की भी. हम बुलेट की लड़ाई जीत चुके हैं और बैलेट की भी लड़ाई जीतेंगे और 400 से अधिक सीटों पर एनडीए की जीत होगी।

लालू ने ली एनडीए की रैली पर चुटकीएक तरफ गांधी मैदान में एनडीए की रैली हो रही है, तो दूसरी ओर लालू प्रसाद यादव ने रैली को लेकर तंज कसा. उन्होंने ट्वीट करके लिखा, 'गांधी मैदान में उतनी भीड़ जुटाई है जितनी हम पान खाने अगर पान की गुमटी पर गाड़ी रोक देते है तो इकट्ठा हो जाती है' .

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि जो काम 70 साल में नहीं हो पाया, आपने पांच साल में काम करके दिखा दिया. लोगों को आपने रहने के लिए घर दे दिया. इसके साथ ही राम विलास पासवान ने सीएम नीतीश कुमार सरकार के कामों की तारीफ की.

रैली की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी ने शंखनाद के साथ किया. इस दौरान बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने पाकिस्तान पर हुए एयरस्ट्राइक को लेकर पीएम मोदी के तारीफ में कसीदे पढ़ें.