गुरु पूर्णिमा: बीजेपी सांसद प्रज्ञा ने अपने गुरु स्वामी अवधेशानंद को किया साष्टांग प्रणाम

गुरु पूर्णिमा: बीजेपी सांसद प्रज्ञा ने अपने गुरु स्वामी अवधेशानंद को किया साष्टांग प्रणाम

भोपाल
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपने गुरु स्वामी अवधेशानंद को प्रणाम करने पहुंची। उन्होंने इस मौके का चित्र खुद ट्वीट किया है। प्रज्ञा ठाकुर को चलने-फिरने में परेशानी होती है। आमतौर पर उन्हें चलने के लिए दो तीन लोगों का सहारा लेना पड़ता है। इस पीड़ा के बाद भी उन्होंने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु को साष्टांग प्रणाम किया।

ज्ञात हो साल 2019 का दूसरा चंद्रग्रहण आज पड़ने जा रहा है। गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण का संयोग 149 साल बाद बन रहा है। इससे पहले 12 जुलाई 1870 को यह संयोग बना था, जब गुरु पूर्णिमा व चंद्रग्रहण एक साथ पड़े। ग्रहण रात्रि 1:31 बजे से 4:30 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसे पूरे भारत में देखा जा सकेगा। सूतक शाम 4.20 बजे से लगेगा