गेहूं- चने के बीच डोडा चूरा भर पंजाब ले जा रहे थे बदमाश, दो आरोपी गिरफ्तार, 560 किलो चूरा और एक किलो अफीम बरामद 

गेहूं- चने के बीच डोडा चूरा भर पंजाब ले जा रहे थे बदमाश, दो आरोपी गिरफ्तार, 560 किलो चूरा और एक किलो अफीम बरामद 

रतलाम 
रतलाम पुलिस ने जावरा से पंजाब ले जा रहे अफीम और डोरा चूरा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक 15 बोरों में भरकर नशे का इतना सामान भर कर ले जा रहे हैं। मुखविर की सूचना पर रतलाम पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके पास से 560 किलों डोडा चूरा और एक किलो अफीम बरामद की है। 

एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि महू-नीमच रोड पर चैकिंग के दौरान गेहंू और चने के बोरों से भरा ट्रक रोका गया। गेहंू और चने के बोरों के नीचे 15 बोरे डोडा चूरा के भरे हुए निकले। पुलिस ने तत्काल ट्रक चालक और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही पंजाब के तरन तारन जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वे यहां से पंजाब डोरा चूरा और अफीम लेकर जा रहे थे। हालांकि आरोपियों ने अब तक यह नहीं बताया कि यह माल उन्होंनें किससे खरीदा और पंजाब में वे किसे देने जा रहे थे। आरोपियों से पूछताछ चल रही है।