छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने घोषित किए 5 उम्मीदवारों के नाम

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने घोषित किए 5 उम्मीदवारों के नाम

रायगढ़ 
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अरुणाचल प्रदेश, छत्‍तीसगढ़, केरल, उत्‍तर प्रदेश और अंडमान व निकोबार के लिए उम्‍मीदवारों की सूची जारी की है. इसके तहत छत्‍तीसगढ़ की पांच सीटों के लिए उम्‍मीदवारों के नाम जारी किए हैं.

ये हैं उम्मीदवार
बस्तर से दीपक बैज
रायगढ़ से लालजीत सिंह राठिया
सरगुजा से खेलसाय सिंह
जांजगीर चांपा से रवि भारद्वाज
कांकेर से बिरेश ठाकुर

लोकसभा की ये पांच सीटें बस्तर और सरगुजा संभाग की हैं. खास बात है कि 3 विधायकों दीपक बैज, वीरेश ठाकुर और खेलसाय सिंह को टिकट दिए गए हैं. कांग्रेस की टिकट पर बस्तर से दीपक बैज, रायगढ़ से लालजीत सिंह राठिया, सरगुजा से खेलसाय सिंह, जांजगीर-चांपा से रवि भारद्वाज और कांकेर से बिरेश ठाकुर चुनाव लड़ेंगे.