जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़, 2 से 3 आतंकी घिरे

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़, 2 से 3 आतंकी घिरे

 नई दिल्ली
 जम्मू-कश्मीर के शोपिया में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबर आई है।  सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि आतंकी जंगलों में छिपे हुए हैं, जिसके बाद सेना और एसओजी ने संयुक्त आॅपरेशन चलाया है। 
 
सेना के सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों ने 2 3 आतंकियों को घेर लिया है। बता दें कि इससे पले भी शोपियां में सेना, पुलिस और सीआरपीएफ जवानों की संयुक्त टीम ने आतंकियों के ठिकाने तबाह किए थे। आतंकियों के ये खुफिया ठिकाने यरवान के जंगलों में बनाए गए थे, जहां आतंकी शरण लेते थे। 
 
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में इस समय सुरक्षा बल आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन चला रहे हैं। आतंकी कमांडरों के ठिकानों का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों ने अपना मुखबिरों का नेटवर्क एक्टिव कर रखा है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, आतंकी संगठनों ने पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके में आतंकी प्रशिक्षण कैंपों को बंद करने के लिए कहा गया है।