जिले में अब तक 487.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

मुरैना
जिले में 1 जून से अभी तक 487.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 42.1 मिलीमीटर वर्षा कम है। पिछले वर्ष इसी अवधि में जिले में 529.9 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई थी। जिले की वार्षिक औसत वर्षा 706.9 मिलीमीटर है।                

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक 625.8 मिलीमीटर वर्षा मुरैना में दर्ज की गई है। जबकि सबलगढ़ में 559, जौरा में 546 मिलीमीटर, पोरसा में 490, अंबाह में 378 और कैलारस में सबसे कम 328 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है।

04 सितम्बर 2020 को सुबह 8 बजे तक सर्वाधिक 22 मिलीमीटर वर्षा जौरा में दर्ज की गई। जबकि कैलारस में 4 और सबसे कम 2 मिलीमीटर वर्षा मुरैना में दर्ज की गई है।