ट्रांसफार्मिग इंण्डिया के तहत आकांक्षी जिले हेतु निर्धारित 8 मानको की पूर्ति के प्रयास किये जाये हर स्तर से : सहायक आयुक्त पाण्डेय

बड़वानी
ट्रांसफार्मिग इंण्डिया अभियान अंतर्गत बड़वानी को आकांक्षी जिले में सम्मिलित किया गया है। अतः समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी, डीपीसी, डाईट प्राचार्य, संकुल प्राचार्य, नीति आयोग द्वारा शिक्षा हेतु निर्धारित 8 मानको की पूर्ति हेतु पूर्ण सजगता से अपना दायित्व निभाये। जिससे इन 8 मानको में हमारा जिला भी देश के अग्रणी जिलो में अपना नाम लिखा सके।

सहायक आयुक्त जनजातिय कार्य विभाग श्री विवेक पाण्डेय ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक में उक्त विचार व्यक्त किया। इस बैठक में शिक्षा से जुढ़े जिला स्तरीय, अनुभाग स्तरीय, खण्ड स्तरीय, अधिकारी एवं संकुल स्तरीय मैदानी अमला उपस्थित था।
बैठक में दिये गये निर्देश

  • कक्षा 5वीं उत्तीर्ण समस्त विद्यार्थियों को कक्षा 6टीं में, कक्षा 8वीं उत्तीर्ण समस्त विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं में शत-प्रतिशत प्रवेश दिलवाया जाये।
  • शाला में अनिवार्य रूप से शौचालय, पेयजल एवं विद्युत की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये
  • समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अपने-अपने विकासखण्ड के बीआरसी एवं उनके उपयंत्री की बैठक आयोजित कर शौचालयों के निर्माण एवं सुचारू व्यवस्था संपादित करायेंगे।
  • समस्त पात्र विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण तत्काल हो जाये यह सुनिश्चित किया जाये।
  • समस्त बीईओ, बीआरसी एवं संकुल प्राचार्यों अपने-अपने प्रभार के समस्त शालाओं का निरीक्षण अनिवार्य रूप से करेंगे।
  • हितग्राही प्रोफाईल पंजीकरण हेतु समस्त अनुसूचित जाति/जनजाति के विद्यार्थियों का https://www.tribal.mp.gov.in/MPTAAS पर किया जाये। इस हेतु विद्यार्थियों के समग्र आयडी, आधार नम्बर एवं डिजिटल जाति प्रमाण पत्र में नाम एवं जन्मतिथि इत्यादि में एकरूपता होनी चाहिये। यदि इनमें अंतर हो तो लोक सेवा केन्द्र या कियोस्क सेन्टर के माध्यम से सुधार करवाया जाये।
  • लम्बे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराई जाये। साथ ही इन शिक्षकों/कर्मचारियों के अवैतनिक किये जाने के प्रस्ताव भी उच्च कार्यालय को भेजा जाये।
  • २३ जुलाई को छात्रावास/आश्रमों में होने वाले प्रवेशोत्सव में समस्त विद्यार्थियों के पालको एवं जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाये।
  • १६ जुलाई को मुख्यमंत्री द्वारा छात्रावासी एवं स्कूली विद्यार्थियों से वर्चुअल क्लास के माध्यम से सीधे संवाद किया जायेगा। इस हेतु समस्त विकासखण्ड मुख्यालयों पर स्थापित वर्चुअल क्लास की टेस्टिंग अभी से कर ली जाये।
  • शिक्षक विहीन शालाओं में युक्तियुक्त करण के प्रस्ताव अविलम्ब जिला कार्यालय को उपलब्ध कराये जाये।
  • इको क्लब अंतर्गत जारी राशि के उपयोगिता प्रमाण पत्र तत्काल उपलब्ध कराये जाये।
  • क्रमोन्नति हेतु प्राप्त व्याख्याताओं की लंबित गोपनीय चरित्रावली तत्काल उपलब्ध कराई जाये।
  • जर्जर भवनों एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराये जाये।
  • सी०एम० हेल्पलाईन अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जाये।
  • स्थायी कर्मी योजना अंतर्गत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियांे के सेवा अभिलेख तैयार कर जिला कार्यालय को उपलब्ध कराया जाये।
  • अंशदायी पेंशन योजना अंतर्गत समस्त कर्मचारियों के नियमानुसार कटोत्रा प्रतिमाह किया जावे।
  • जुलाई से समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की दक्षता परीक्षण हेतु प्रतिमाह मूल्यांकन किया जाये।
  • पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों में अंग्रेजी कोचिंग तथा उत्कृष्ट छात्रावासों में कोचिंग हेतु योग्य एवं दक्ष शिक्षकों की जानकारी तत्काल जिला कार्यालय में उपलब्ध कराई जाये।
  • बोर्ड परीक्षा परिणामों की भी समीक्षा की जाकर आगामी सत्र में बेहतर परीक्षा परिणाम लाया जाये।