डॉ.अलावा को जयस में रखने का फैसला दिल्ली में होगा

भोपाल
जय आदिवासी युवा शक्ति के संरक्षक डॉ.हीरालाल अलावा को संगठन में रखने संबंधी निर्णय दिल्ली में लिया जायेगा। इसके लिये 2 दिसम्बर को राष्टÑीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। इसके लिये झारखंड के प्रदेश संयोजक संजय पहान को संयोजक बनाया गया है।
डॉ.अलावा को कांग्रेस ने मनावर से विधानसभा का टिकट दिया है। इसके पहले अलावा कांग्रेस पर दबाव बनाते रहे कि जयस को 40 सीटें दी जायें तथा आदिवासी मुख्यमंत्री बनाने का भरोसा मिले। कुछ दिन बाद अलावा ने कुक्षी सीट छोड़ने का दबाव बनाया लेकिन कांग्रेस ने कोई भी शर्त नहीं मानी और अपनी रणनीति में डॉ.अलावा को फंसा लिया। उन्हें कांग्रेस में ही शामिल कर लिया गया। डॉ. अलावा के पाला बदलने से जयस में खलबली है।
संगठन के वायलॉज के अनुसार अलावा के सभी पद समाप्त हो गये हैं। वे अब फिर्स सामान्य सदस्य माने जायेंगी। उन्हें आगे पार्टी में रखना है कि इसके लिये दिल्ली में समन्वय की बैठक बुलाई गई है। इसके लिये एक बैठक हो चुकी है जिसमें तय किया गया कि अलावा को दिल्ली में तलब किया जायेगा।