वरदमूर्ति मिश्रा बने मुख्यमंत्री कार्यालय में उपसचिव

वरदमूर्ति मिश्रा बने मुख्यमंत्री कार्यालय में उपसचिव

भोपाल
 मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने कार्यालय में नए सिरे से जमावट शुरू कर दी है। अशोक बर्णवाल को प्रमुख सचिव बरकरार रखने के बाद वरदमूर्ति मिश्रा को उप सचिव बनाया गया है। वहीं, छिंदवाड़ा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋषि गर्ग को हटा दिया है।

उनकी जगह राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर अनुराग सक्सेना को सीईओ बनाया है। राजेश शाही छिंदवाड़ा के संयुक्त कलेक्टर होंगे। वहीं, विदिशा मुखर्जी को विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण साडा बनाया गया है। वे टीकमगढ़ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी थीं।

मुख्यमंत्री के गृह जिले छिंदवाड़ा में नए सिरे से प्रशासनिक जमावट की जा रही है। पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को बदलने के बाद अब जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को बदल दिया गया। यहां अभी भारतीय प्रशासनिक सेवा के ऋषि गर्ग सीईओ थे। इनकी जगह राज्य प्रशासनिक सेवा के अनुराग सक्सेना को भेजा गया है। गर्ग को अपर आयुक्त जनजातीय कार्य विकास में पदस्थ किया है।