दिग्विजय सिंह ने नामांकन से पहले शंकराचार्य का लिया आशीर्वाद!
मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने नामांकन से पहले जगद्गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया है. इस मौके पर दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता राय भी मौजूद थीं. इसके बाद दिग्विजय नामांकन के लिए रवाना हुए.
वहीं शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि दिग्विजय सिंह की भक्ति है, जो सच्चे हृदय से आता है उसकी मनोकामना पूरी होती है. साध्वी साधु होते है उनके नाम के आगे गिरि, पुरी, सागर लगता है ठाकुर नहीं.
साध्वी प्रज्ञा पर शंकराचार्य ने कहा कि हेमंत करकरे पर बयान अनुचित है. ये बयान शहीदों का अपमान है. देश के प्रति उनकी मनोवृत्ति नहीं है. कहा कि अगर महिषासुर मर्दनी हैं तो दिग्विजय सिंह को भी श्राप देकर मार दीजिए. पर्चा ही ना भर पाएं.
उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में गाली गलौज नहीं होना चाहिए. महिषासुर जैसी भाषा का चुनाव लोकतंत्र का सूचक नहीं. आप बताइए गौ मांस का भारत से निर्यात बंद होगा कि नहीं,नोटबंदी से हुआ नुक़सान कैसे पूरा होगा. किसान की ख़ुदकुशी कैसे रूकेगी. नर्मदा गंगा कैसे संरक्षण होगा.
bhavtarini.com@gmail.com 
