दिलीप कुमार को बुरी नजर से बचाने के लिए ये उपाय करती थीं सायरा बानो, बताया था किस्सा

दिलीप कुमार को बुरी नजर से बचाने के लिए ये उपाय करती थीं सायरा बानो, बताया था किस्सा

 मुंबई 
बॉलीवुड के ट्रेजिडी किंग दिलीप कुमार इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक है। सोशल मीडिया पर नेता, अभिनेता और दिलीप कुमार के फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। दिलीप कुमार बीते लंबे समय से बीमार थे। इस बीच उनकी पत्नी सायरा बानो दिलोजान से उनकी सेवा करती रहीं। सायरा बानो दिलीप कुमार को अपने लिए कायनात का तोहफा मानती हैं। वह जबसे दिलीप कुमार की जिंदगी में आईं, उन्होंने पूरा ध्यान रखा कि उनके 'साहेब' को कोई तकलीफ न हो। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि वह रोज दिलीप कुमार की नजर उतारती थीं।
 

सायरा बानो ने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि दिलीप कुमार बचपन में बेहद खूबसूरत रहे हैं। उन्हें बहुत जल्दी नजर लग जाती थी। उन्हें बलाओं से बचाने के लिए उनकी दादी और मां उनकी नजर उतारती थीं। सायरा ने बताया था, दिलीप कुमार बेहद खूबसूरत हैं। उनको चाहने वाले दुनियाभर में हैं। उन्हें आज भी बहुत जल्दी नजर लग जाती है। एक फकीर ने कहा था कि 15 साल तक उन्हें बुरी नजर से बचाकर रखना है। इसलिए उनकी मां और दादी नजर उतारती थीं। उनका तरीका कुछ और था। मैं उनका सदका कतरती हूं। गरीबों को कपड़े, अनाज और उनकी जरूरत की चीजें देती हूं।