धूर नक्सल क्षेत्र में नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 महिला माओवादी समेत 4 ढेर
जगदलपुर
सुकमा जिले के चिंतलनार थानांतर्गत बोदाकोड़े के जंगल में मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे हुई मुठभेड़ में जवानों ने 2 महिला माओवादी समेत 4 को मार गिराया। मारे गए माओवादियों की शिनाख्त में पुलिस जुटी हुई है। घटनास्थल से जवानों ने दो इंसास राइफल, दो थ्री नॉट थ्री समेत दैनिक उपयोग की सामग्रियां बरामद की है।
बताया जाता है कि पुलिस के आला अधिकारियों को बोदाकोड़े के जंगल में बड़ी संख्या में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। अफसरों के निर्देश पर सीआरपीएफ, कोबरा, डीआरजी और जिला पुलिस बल के जवान जंगल की तरफ रवाना हुए थे। जवानों के आने की सूचना माओवादियों को पहले ही मिल गई थी। ग्राम बोदाकोड़े के जंगल में जवानों के पहुंचते ही घात लगाए माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। करीब एक घंटे चली भ्मुठभेड़ के बाद माओवादी भाग निकले। घटनास्थल से जवानों ने दो महिला माओवादी समेत 4 का शव बरामद किया। 2 महिला माओवादी समेत 4 के शव बरामद हुए हैं। शिनाख्त की जा रही है। घटनास्थल पर मिले खून के धब्बों एवं घसीटे जाने के निशान से साबित होता है कि कई और माओवादियों को गोली लगी है।
कैंप में सामान छोडकऱ भागे माओवादी-कोंडागांव : मर्दापाल थानांतर्गत तुसवाल के जंगल में मंगलवार को सर्चिंग पर निकले जवानों पर माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। करीब आधे घंटे मुठभेड़ के बाद माओवादी भाग निकले। घटनास्थल पर जवान पहुंचे तो देखा कि माओवादियों ने कैंप बना रखा था। जवानों ने कैंप से काफी मात्रा में विस्फोटक, दैनिक उपयोग की सामग्री और माओवादी साहित्य बरामद किया।
सलवा जुड़ूम प्रभावितों के लिए अलग कार्ययोजना
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को कहा कि बस्तर में सलवा जुड़ूम आंदोलन के दौरान प्रभावित हुए आदिवासियों के पुनर्वास के लिए एक बड़ी कार्ययोजना बनाई जाएगी। राजीव भवन में पत्रवार्ता में सीएम ने कहा कि इससे पहले सरकार एक अध्ययन करेगी।
माओवादियों के खिलाफ शुरू हुए इस सशस्त्र आंदोलन की वजह से एक लाख से अधिक आदिवासी बस्तर का अपना गांव-घर छोडकऱ तेलंगाना के खम्मम जिले में पलायन कर गए हैं। कोंटा विधायक और आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कुछ महीने पहले इन परिवारों से मुलाकात की थी। उन्होंने भी ऐसे परिवारों को वापस लाने की बात कही थी।
bhavtarini.com@gmail.com 
