नगर निगम में लोकायुक्त का छापा, 20 हजार की रिश्वत लेते धराये दो कर्मचारी

जबलपुर
लोकायुक्त जबलपुर ने नगर निगम के पेंशन विभाग में छापामार कार्रवाई करते हुए बीस हजार की रिश्वत लेते हुए 2 कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त की गिरफ्त में आए कर्मचारी का नाम राकेश पांडे और लता नामदेव है जो कि रिटायरमेंट फंड के भुगतान के नाम पर मनीष महतो से 40 हजार रु की रिश्वत मांग रहे थे जिसकी शिकायत उसने लोकायुक्त जबलपुर से की थी।
शनिवारों को जैसे ही मनीष ने रिश्वत की पहली किस्त बीस हजार रु दी तभी दोनो निंगम कर्मचारी को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।दर्शल नगर में सफाई कर्मचारी रही श्यामा बाई जून 2019 में रिटायर हुए थी जिनका पेंशन फंड करीब 5 लाख रु था। उस फंड को देने के लिए पेंशन विभाग में पदस्थ बाबू राकेश पांडे और लिपिक लता नामदेव लंबे समय से रिश्वत की मांग कर रहे थे।थक हार की पीड़ित ने लोकायुक्त पुलिस में इसकी शिकायत की और आज मनीष महतो से 20 हजार रु की रिश्वत लेते हुए दोनो कर्मचारियों को लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया है।