नरसिंहपुर में हुई पुलिस से मुठभेड़, गैंगस्टर विजय यादव का एनकाउंटर

नरसिंहपुर में हुई पुलिस से मुठभेड़, गैंगस्टर विजय यादव का एनकाउंटर

जबलपुर
‘गेंग्स आॅफ जबलपुर’ का सरगना एवं कुख्यात इनामी फरार गैंगस्टर विजय यादव और उसके एक अपराधी साथी समीर खान की आज सुबह नरसिंहपुर पुलिस ने कुमरोड़ा गांव के पास पुलिस से हुई मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस की गोली से दोनों घायल हुए। पुलिस द्वारा अस्पताला ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। विजय यादव पर 30 हजार रुपए का ईनाम घोषित है। एएसपी राजेश तिवारी ने बताया कि विजय की ओर से लगभग 12 राउंड और पुलिस की ओर से 17 राउंड गोलियां चलीं।

बताया गया कि पुलिस दबिश की आहट पर विजय और उसके साथी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों अपराधियों को मौके पर ही ढेर कर दिया है। अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में एएसपी राजेश तिवारी, थाना प्रभारी गोटेगांव प्रभात शुक्ला के साथ आरक्षक राजेश शर्मा आंशिक रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। विजय यादव के एनकाउंटर से अपराध जगत के साथ पुलिस महकमें सुबह से खलबली मच मची रही।

दोनों पर हत्या, हत्का का प्रयास सहित कई मामले पंजीबद्ध थे। दो वर्ष पूर्व कांग्रेस नेता राजू मिश्रा की हत्या के बाद विजय यादव चर्चित हुआ था। वह दो साल से पुलिस को चकमा दे रहा था।एनकाउंटर की मजिस्ट्रयल जांच के साथ सुआतला थाना में एफआईआर दर्ज हो रही है। एसपी गुरूकरन सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं।  सूचना पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश तिवारी लीड कर रहे थे। एएसपी राजेश तिवारी चूकि राजेश तिवारी जबलपुर में एसआई से लेकर एएसपी तक रह चुके हैं, इसलिए वह विजय यादव को पहचानते थे।

पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 3:40 बजे विजय को गिरफ्तार करने एएसपी की टीम कुमरोड़ा गांव के पास पहुंची थी। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस विजय की खोज रही थी। इसी बीच विजय ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। आरोपियों द्वारा फायर करने पर पुलिस ने करीब आधा घंटा तक अपनी ओर से फायरिंग की जिसके बाद सुबह करीब 4:20 बजे पुलिस ने विजय सहित समीर खान को मार गिराया। समीर खान करीब 4 साल पहले पुलिस हिरासत से फरार हुआ था। विजय यादव के एनाकाउंटर की खबर गोरखपुर क्षेत्र सहित शहर में आग की तरह फैली। विजय यादव के साथ समीर उर्फ सौरभ निवासी हनुमानताल के परिजन मौत की खबर मिलने के बाद नरसिंहपुर के लिए रवाना हो गए।