निर्वाचन संबंधी मोबाइल एप के बारे में दिया गया प्रशिक्षण
खण्डवा
जिले में विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को तरह-तरह के प्रशिक्षण दिए जा रहे है। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ई-दक्ष केन्द्र में जिले के सभी रिटर्निंग अधिकारियों व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों तथा पुलिस व परिवहन के अधिकारियों को विभिन्न एप संचालन की जानकारी एनआईसी के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री पाटीदार ने दी। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र, सहायक कलेक्टर श्री सौरभ सोनवणे सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे। प्रशिक्षण के दौरान श्री पाटीदार ने सुगम एप, सुविधा एप, समाधान एप, सी विजिल एप, निर्वाचन एप खण्डवा तथा ईटीपीबीएस एप के बारे में विस्तार से बताया गया।
bhavtarini.com@gmail.com 