नोट छापने की मशीन के साथ 6 गिरफ्तार, 7 लाख रुपये के नकली नोट बरामद

नोट छापने की मशीन के साथ 6 गिरफ्तार, 7 लाख रुपये के नकली नोट बरामद

जांजगीर
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चापा में पुलिस ने नकली नोट छापने और खपाने वाले गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने मामले में गिरोह के मास्टरमाइंड सहित 6 लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है. साथ ही 7 लाख 27 हजार रुपए के नकली नोट भी जब्त किए गए हैं. आरोपियों के पास से नोट छापने की मशीन, नकली स्टाम्प पेपर, प्रिंटर, स्‍कैनर, कम्प्यूटर और पेपर जब्त किया गया है.

जांजगीर के हसौद थाना क्षेत्र की पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है. इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपियों ने कुल कितना नकली नोट खपाया है. साथ ही किन इलाकों को वो टारगेट करते थे. इसके अलावा गिरोह के अन्‍य सदस्‍यों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है. पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह को कुछ लोग बाहर से समर्थन कर रहे थे. पुलिस उनको लेकर भी आरोपियों से पूछताछ कर रही है.