पश्चिम बंगाल में अंतरराष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव का हुआ उद्घाटन

कोलकाता
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के.एन त्रिपाठी ने आज 18 वें अंतरराष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव का उद्घाटन किया। इस महोत्सव में 17 देशों की 36 फिल्में प्रर्दिशत की जाएंगी। राज्यपाल ने प्रदेश के प्रत्येक सिनेमाघर में हर महीने एक बाल फिल्म दिखाने को भी कहा। |

त्रिपाठी ने सरकारी थियेटर नंदन के परिसर में कहा, च्च् मेरी इच्छा है कि राज्य के हर सिनेमाघर में हर महीने कम से कम एक बाल फिल्म दिखाई जाए। यह जरूरी है क्योंकि हमे बच्चों के मनोरंजन के बारे में भी सोचना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए पंचतंत्र , जातक कथाएं और पुराण से प्रेरित फिल्में भी बनाई जानी चाहिए। देश का सबसे पुराना सिनेमा क्लब सिने सेंट्रल, यूनिसेफ के साथ मिलकर इस महोत्सव का आयोजन कर रहा है। अमेरिकी फिल्म मोआना महोत्सव की उद्घाटन फिल्म है।

सिने सेंट्रल के प्रवक्ता ने बताया कि नंदन में नौ अगस्त से 12 अगस्त तक फिल्में प्रर्दिशत होंगी। इसके बाद फिल्म महोत्सव को प्रदेश भर में ले जाया जाएगा और 30 सितंबर तक अलग-अलग जिला कस्बों में फिल्मों का प्रदर्शन होगा।