पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी को देखने अस्पताल पहुँची राज्यपाल

पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी को देखने अस्पताल पहुँची राज्यपाल

 भोपाल 
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज यहाँ नेशनल हॉस्पिटल  पहुँचकर पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के स्वास्थ की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जोशी के शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री दीपक जोशी उपस्थित थे।

राज्यपाल ने बंसल हॉस्पिटल पहुँचकर दुर्घटना में घायल राजभवन के पीएसओ सुनील मरेठिया के स्वास्थ की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरेठिया के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।