प्रज्ञा को सुधीर के चंगुल से बचा पाएगा अभि?

प्रज्ञा को सुधीर के चंगुल से बचा पाएगा अभि?

टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' की कहानी अब एक ऐसे मोड़ पर है, जहां प्रज्ञा, प्राची और अभि तीनों फंसे हुए हैं। सुधीर प्रज्ञा को ब्लैकमेल करता है कि वह मुख्यमंत्री को जान से मार दे नहीं तो वह प्राची को मार देगा। दरअसल सुधीर को पता चल जाता है कि प्राची प्रज्ञा की बेटी है और बस वह इसी चीज को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश करता है।

कोई रास्ता नजर न आने पर प्रज्ञा मुख्यमंत्री को खत्म करने के लिए तैयार हो जाती है। लेकिन इसी बीच अभि को सब पता चल जाएगा और वह प्रज्ञा की मदद करेगा। आने वाले एपिसोड के प्रोमो में दिखा कि अभि को इस बात का पता चल जाता है कि मुख्यमंत्री पर जितने भी अटैक करवाए गए, उन सभी में सुधीर का हाथ है। प्रोमो में दिखाया गया है कि अभि सुधीर से उसके गुनाह कबूल करने के लिए कहता है और उस पर मुख्यमंत्री की हत्या करवाने का आरोप लगाता है।