प्रदेश के कई आयरन स्पंज कारोबारियों के ठिकानों पर आईटी की दबिश
रायपुर
रायपुर समेत प्रदेश के कई आयरन स्पंज कारोबारियों के ठिकानों पर मंगलवार सुबह से ही इनकम टैक्ट डिपार्टमेंट की दबिश जारी है. आईटी के अधिकारियों ने ऑफिस के अंदर आने-जाने पर फिलहाल रोक लगा दी है. ऑफिस के अंदर से जरूरी कागजात निकाले जा रहे हैं और जांच की जा रही है.
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह जीके टीएमटी, रियाल इस्पात, अशोका रत्न स्थित कई ठिकानों पर आईटी ने दबिश दी. सुनील इस्पात के मालिक नचरानी के रायपुर, बिलासपुर समेत कई ऑफिस और फैक्ट्रियों में भी आईटी ने भी दबिश दी है. बताया जाता है कि सौ से ज्यादा आयकर अधिकारियों की टीम ने दबिश दी है. एक साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है. फैक्ट्री और ऑफिस को अंदर से बंद कर लिया गया है और जरूरी दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है.
bhavtarini.com@gmail.com

