प्रदेश में बढ़ेगी गर्मी, 20 जून तक मानसून के प्रदेश में दस्तक देने का अनुमान

प्रदेश  में बढ़ेगी गर्मी,  20 जून तक मानसून के प्रदेश में दस्तक देने का अनुमान

रायपुर
 चक्रवात वायु तूफान  आज गुजरात  के तटीय इलाके को छूकर निकल जाएगा। 150 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही चक्रवाती वायु तूफान  का असर गुजरात में कम हो जाएगा, लेकिन संकट के बादल  छाएं रहेंगे। चक्रवात  वेरावल, पोरबंदर , द्वारका के पास से गुजरेगा, जिससे इन इलाकों में भारी आंधी और बारिश होगी।

आपको बता दें कि चक्रवात वायु तूफान का असर पूरे भारत में दिख रहा है। समय पर मानसून के नहीं पहुंचने से पूरे उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी पड़ रही है वहीं, छत्तीसगढ़ में लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। यहां आने वाले कुछ दिनों तक तापमान 45 से 47 डिग्री तक रहने की संभावना जताई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

16 जून तक मानसून के आने की संभावना जताई थी...
छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून के दस्तक के बाद प्रदेश में 16 जून तक मानसून के आने की संभावना जताई थी। लेकिन अबर सागर से उठे चक्रवात वायु तूफान ने मानसून की रफ्तार को धीमी कर दी। वायु तूफान की वजह से मानसून अभी तक केरल में रूका हुआ है। मगर प्रदेश में जिस तरह के सिस्टम बने हैं इससे ऐसा माना जा रहा है कि 20 जून तक मानसून के प्रदेश में दस्तक देने का पूर्वानुमान है।