प्रयास विद्यालय के नवमीं कक्षा में प्रवेश हेतु द्वितीय काउंसलिंग 9 से 12 जुलाई को

अम्बिकापुर 

प्रयास आवासीय विद्यालय में षिक्षा सत्र 2018-19 हेतु नवमीं कक्षा में प्रवेष के लिए 11 एवं 12 जून 2018 को प्रयास आवासीय विद्यालय बालक सड्डू रायपुर मंे काउन्सिलिंग आयोजित की गई थी। काउन्सिलिंग उपरांत रिक्त सीटों पर द्वितीय काउन्सिलिंग 9 से 12 जुलाई 2018 को प्रातः 10.30 से शाम 5 बजे तक प्रयास आवासीय विद्यालय बालक सड्डू रायपुर में आयोजित है। सहायक आयुक्त ने परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को रायपुर स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय सड्डू में निर्धारित तिथि को आवष्यक अभिलेखों सहित उपस्थित होने के निर्देष दिए हैं। 
प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेष हेतु अनुसूचित जनजाति बालक वर्ग में रोहित लकड़ा, अनंत कुमार एक्का, प्रकाष लकड़ा, लाभेष लान्स केरकेट्टा, कमलेष्वर पैकरा एवं अलुराम को काउंसलिंग में उपस्थित होने कहा गया है। इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति बालिका वर्ग में निमीषा एक्का, जयन्ति लकड़ा, आषा किस्पोट्टा, अन्य पिछड़ा बालक वर्ग में अवधेष कुमार यादव एवं सोहन यादव, अन्य पिछड़ा बालिका वर्ग में नेहा राजवाड़े एवं सामान्य बालक वर्ग में ऐलहाम वारिस तथा सामान्य बालिका वर्ग में सानिया प्रविन को काउंसलिंग में उपस्थिति सुनिष्चित करने कहा गया है। 
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री जे.आर. नागवंषी ने काउंसलिंग हेतु चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बताया है कि अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, आठवीं कक्षा प्रथम श्रेणी में उŸाीर्ण होने की अंकसूची, छŸाीसगढ़ राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति प्रमाण पत्र एवं जिला चिकित्सा बोर्ड से जारी चिकित्सा प्रमाण पत्रों की मूल प्रति तथा सभी दस्तावेजों की एक-एक स्व प्रमाणित सत्यापित प्रति लाना अनिवार्य है। संबंधित अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने पर काउंसलिंग संभव नहीं होगी, यदि कोई छात्र एवं छात्रा काउंसलिंग में अनुपस्थित रहता है तो संस्था आबंटन पर उसका अधिकार नहीं होगा। विद्यार्थी को नक्सल प्रभावित जिले का निवासी एवं नक्सल प्रभावित जिले के शाला से आठवीं कक्षा उŸाीर्ण होना चाहिए। विस्तृत जानकारी हेतु विभाग के वेबसाइड डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.ट्रायबल.सीजी.जीओव्ही.इन पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।