प्रशासन ने किया मंगलबाजार जाने वाले रास्तों को चारों तरफ से सील
रायपुर। राजधानी के मंगलबाजार क्षेत्र हॉट स्पॉट के रुप में तब्दील होता दिख रहा है, यहां पर तीन दिनों में जहां 27 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी वहीं आज दोपहर को मंगलबाजार से लगे स्वीपर कॉलोनी में तीन कोरोना मरीजों की पहचान की गई। लगातार मिल रहे कोरोना केस को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंगलबाजार की ओर जाने वाले सभी रास्तों में बेरियर लगाकर सील कर दिया है।
बताया गया कि मंगलबाजार की गली नंबर 9 में चार दिन पहले एक कोरोना मरीज मिला, इसके बाद जिला प्रशासन ने इस पूरे मोहल्ले को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए जांच शुरू की जिसमें मंगलवार को 5, बुधवार को 7 व गुरुवार को 15 मरीजों की पहचान की गई थी। वहीं आज दोपहर को मंगलबाजार के ही स्वीपर कॉलेनी में तीन मरीजों की पहचान की गई। जिला प्रशासन ने ऐतिहायत के तौर पर मंगलबाजार की ओर जाने वाले सभी मार्गों को बांस, बल्ली बेरियर लगाते हुए सील कर दिया है। बताया जाता है कि मंगलबाजार व आसपास क्षेत्र में गुजरात से आकर कई परिवार यहां रह रहे है और ये सभी गली व सड़कों में फेरी लगाकर पुराने कपड़े के बदलने बर्तन बेचने का काम करते है और इन्हीं में से कुछ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
bhavtarini.com@gmail.com 
