बाजार में दिखने लगी त्योहारों की रौनक
जबलपुर। 22 अगस्त को श्रीगणेश चतुर्थी और उसके पहले तीजा व्रत त्योहार के चलते बाजारों में रौनक दिखाई देने लगी है। तीजा व्रत के लिए भी बाजारों में फूल-फुलेहरा की दुकानें सज गई हैं। निर्जल व्रत रख पति की दीर्घायु की कामना वाले इस व्रत के लिए महिलाओं में भी खासा उत्साह दिख रहा है। इसके चलते मठ-मंदिरों में कुछ चहल-पहल भी बढ़ी है, हालांकि इस बार कोविड-19 के चलते अधिकतर महिलाएं घर पर ही रह कर यह व्रत पूरा करेंगी।
कोविड-19 का असर भी व्यापार
व्यवसाय पर दिख रहा है, लेकिन भारतीय परंपरा के अनुसार आ रहे तीज-त्योहारों का उल्लास भी अपनी अलग छटा बिखेर रहा है।
चूंकि इस बार शासन-प्रशासन के निर्देश पर ही पंडाल सजा कर सार्वजनिक प्रतिमा विराजमान करना प्रतिबंधित है। इसके चलते टेंट, लाइट,पंडाल आदि वालों के काम-कारोबार पर विपरीत असर पड़ा है, वहीं बड़ी और ऊंची मूर्तियों पर रोक के कारण कारीगर भी छोटी-छोटी ही प्रतिमाएं बना रहे हैं।