राजस्व समीक्षा के लिए जबलपुर पहुंचे मुख्य सचिव एसआर मोहंती

राजस्व समीक्षा के लिए जबलपुर पहुंचे मुख्य सचिव एसआर मोहंती

जबलपुर
मुख्य सचिव एसआर मोहंती ने जबलपुर संभाग के कलेक्टरों से कहा है कि राजस्व मामलों के निराकरण में तेजी लाए। एक साल पुराने मामलों को तेजी से निपटाया जाए । उन्होंने मिलावटखोरों के खिलाफ भी निरंतर अभियान चलाने के निर्देश दिए।
वे आज यहां संभाग के सभी कलेक्टर्स के साथ मीटिंग कर रहे है। उन्होंने  बाढ़-आपदा आदि विषयों की समीक्षा की। मुख्य सचिव सुबह साढ़े दस बजे जबलपुर पहुंचे थे। वहां डुमना एयरपोर्ट पर कलेक्टर भरत यादव, एसपी अमित सिंह सहित अन्य सभी अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके तुरंत बाद कलेक्टर कार्यालय पहुंचे मुख्य सचिव यहां अफसरों से रुबरु हुए। मुख्य सचिव ने राजस्व मामलों पर चल रही पेंडेंसी, वसूली में जिलों के पिछड़Þने से लेकर बाढ़,बारिश,आपदा में राहत-मुआवजा आदि पर भी चर्चा की। बैठक में जबलपुर सहित नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, कटनी, डिंडोरी, बालाघाट और मंडला के कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शामिल हैं।
दोपहर साढ़े चार बजे मुख्य सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के साउथ सिविल लाइन स्थित दफ्तर भी पहुंचेंगे। यहां विधिक सेवा प्राधिकरण के अफसरों के साथ कानूनी मसलों पर मीटिंग करेंगे। इस बीच में मुख्य सचिव मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस आरएस झा से भी मिलने जाएंगे। मुख्य सचिव के साथ एसीएस जीएडी केके सिंह प्रमुख सचिव गृह एसएन मिश्रा के अलावा वित्त और विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अधिकारी भी जबलपुर पहुंचे।