बिपाशा ने शेयर मिस्टर बजाज पर बना मीम, पति करण सिंह ग्रोवर ने दिया जवाब

बिपाशा ने शेयर मिस्टर बजाज पर बना मीम, पति करण सिंह ग्रोवर ने दिया जवाब

कसौटी जिंदगी के 2 में पिछले दिनों मिस्टर बजाज की एंट्री हुई है, जिसके बाद से वह बासु परिवार और प्रेरणा को लगातार परेशान किए हुए है। एकता कपूर ने इस सदाबहार किरदार के लिए छोटे परदे के हार्ट थ्रोब कहलाने वाले करण सिंह ग्रोवर को साइन किया है। करण का मिस्टर बजाज लूक दर्शकों के साथ -साथ करण की पत्नी बिपाशा को भी काफी पसंद आया है। बिपाशा ने करण को उनकी नई टीवी जर्नी की शुभकामना देते हुए सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं।

करण का लूक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर काफी मीम्स शेयर किए जा रहे हैं। बिपाशा ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक मीम शेयर किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट के कैप्शन में जो लिखा है, वह काफी मजेदार है। इस मीम में मिस्टर बजाज बने करण के अलावा शो में अनुराग बसु का रोल निभा रहे पार्थ समथान और बिपाशा बसु भी नजर आ रहे हैं। साथ ही नीचे लिखा हुआ है, ‘सुना है बजाज इस बार किसी बसु की वाट लगाएगा।’

वहीं बिपाशा ने कैप्शन में लिखा है, 'हम्म्म बचके रहना रे बजाज, बचके रहना रे, बचके रहना रे बजाज तुझपे नजर है।’ साथ ही बिपाशा हमारा बजाज हैशटैग भी इस्तेमाल किया है।’


करण ने इस मीम को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर करते हुए जवाब दिया है। करण ने बिपाशा की तस्वीर की ओर शेयर करते हुए लिखा, 'इस बसु की वाट लगाने के बारे में सोचा तो घर पर खाना नहीं मिलेगा।' बिपाशा की पोस्ट को देखकर फैंस भी मजे ले रहे हैं।