बिलासपुर पुलिस को मिला छत्तीगसढ़ पुलिस का प्रतीक चिन्ह
बिलासपुर
आखिरकार राज्य गठन के दो दशक बाद पुलिस को उसका प्रतीक चिन्ह (इंसिगनिया) मिल गया है. इस कड़ी में मंगलवार को बिलासपुर पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारियों ने प्रतीक चिन्ह धारण किया. पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित सादे समारोह में सभी अधिकारियों को पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक प्रतीक चिन्ह द्वारा लगाया.
छत्तीसगढ़ राज्य गठन के दो दशक बाद बाद पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी के मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ राज्य की विशिष्टताएं व विविधताओं को समाहित कर राज्य पुलिस ने प्रतीक चिन्ह तैयार किया है. इसमें ढाल, ढाल की सुनहरी बॉर्डर, अशोक चिन्ह, सूर्य रूपी प्रगति चक्र, बाइसन हॉर्न बना हुआ है. साथ ही ‘परित्राणाय साधुनाम’ लिखा हुआ है. प्रतीक में उल्लेखित 2000 राज्य गठन का वर्ष है. ढाल का रंग गहरा नीला है, जो अपार धैर्य सहनशक्ति जिजीविषा संवेदनशीलता और गंभीरता का प्रतीक है.
बिलासपुर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रतीक चिन्ह लगाने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित सादे समारोह में बिलासपुर पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु काबरा ने अपने वर्दी में छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रतीक चिन्ह को लगाया और उसके बाद स्वयं जिले के कप्तान प्रशान्त अग्रवाल के कंधों पर प्रतीक चिन्ह लगाया.
इसके बाद बारी-बारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर ओम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रोहित बघेल, सभी नगर पुलिस अधीक्षक निमेष बरैया, आरएन यादव, सत्येंद्र पांडेय सहित शहर के सभी थाना प्रभारियों, रक्षित निरीक्षक सूबेदार के भी कंधों पर अधिकारी द्वय ने प्रतीक चिंह लगाया. उसके पश्चात सभी थाना प्रभारियों को उनके मातहत कर्मचारियों के लिए प्रतीक चिन्ह वितरित किया गया.
bhavtarini.com@gmail.com 
