बिलासपुर-रतनपुर मार्ग में मिले दोनों महिलाओं के शव
बिलासपुर
बिलासपुर के बाहरी क्षेत्र में सड़क किनारे दो महिलाओं की लाश मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू करते हुए शंका व्यक्त की है कि दोनों महिलाएं देह व्यापार में संलिप्त हो सकती हैं, जिनकी हत्या कर आरोपियों ने लाश में फेंक दिया।
रतनपुर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर-रतनपुर मार्ग के पास खैर खुंडी पहाड़ के पास शनिवार सुबह दो महिलाओं के शव को सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखा और उसकी सूचना पुलिस को दी। शव को सड़क किनारे पहाड़ से लगे गड्डे में छिपाया गया था। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों की शिनाख्त करा ली है। बताया जा रहा है कि एक महिला लाल खदान निवासी शोभा और दूसरी चिंगराजपारा निवासी अनिता है। हालांकि दोनों की हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया है। एक महिला का शव जींस और कुर्ते व दूसरी का साड़ी में मिला है। बताया जाता है कि बाईपास रोड निर्माण के बाद वहां से बड़ी संख्या में भारी वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। इसके बाद से ही अवैध कोयला, जुआ, सट्टा, अवैध शराब के साथ देह व्यापार भी हो रहा है। कुछ समय पहले भी उसी जगह पर एक युवक का शव मिला था। उसकी हत्या का मामला भी उलझा हुआ है।
bhavtarini.com@gmail.com

