बीजिंग में भारत के राजदूत ने कहा, चीन में भारतीय कर रहे दोहरी चुनौतियों का सामना

बीजिंग में भारत के राजदूत ने कहा, चीन में भारतीय कर रहे दोहरी चुनौतियों का सामना

 बीजिंग 
चीन में तैनात भारतीय राजदूत विक्रम मिसरी ने शनिवार को कहा कि भारतीय दोनों ही जगहों पर चीन में और अपने देश में दोहरी चुनौतियों सामना कर रहे हैं, एक तरफ जहां वे कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं तो दूसरी तरफ सीमा पर अतिक्रमण से। उन्होंने आगे कि चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए नागरिकों को एकजुट होना पड़ेगा। 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित एक समारोह के दौरान भारतीयों को बीजिंग में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “जैसा कि... आपने राष्ट्रपति से सुना (आजादी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से) कि 2020 बड़ा असामान्य वर्ष रहा है, चीन में हमारे लिए भी। हम यहां और भारत में लोगों को वास्तव में दोहरी चुनौतियों कोविड-19 के साथ ही सीमाओं पर अतिक्रमण का सामना करना पड़ रहा है।”

दोनों चुनौतियों का हवाला देते हुए मिसरी ने कहा कि इसका सामना करने के लिए प्रयास और बलिदान दोनों की आवश्यकता होगी।चीन में भारतीय राजदूत के तौर पर विक्रम मिसरी चीन की राजधानी में सत्ता के अपारदर्शी गलियारों में सीमा के सवालों पर बातचीत के चैनल खुले रखने के भारत के प्रयासों के केन्द्र में रहे हैं। सीमा पर नई दिल्ली की स्थिति को लेकर बीजिंग में तैनात अन्य दूतावासों और राजनयिकों तक पहुंचने के अलावा, विक्रम मिसरी ने इस सप्ताह कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी और चीनी सशस्त्र बलों का प्रशासन देखने वाले केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के वरिष्ठ अधिकारी के साथ दो अलग बैठकें की थी। 

मिसरी ने सीपीसी सेंट्रल कमेटी के फॉरेन अफेयर्स कमिशन के डिप्टी डायरेट्र लियू जिएनचो से मुलाकात के दो दिन बाद शुक्रवार को सीएमसी ऑफिस ऑफ इंटरनेशनल मिलिट्री को-ऑपरेशन के डायरेक्टर मेजर जनरल सीआई गुवेई के साथ बैठक की। यह बैठक विवाद के समाधन के लिए चीनी नेतृत्व तक पहुंचने के प्रयास के एक हिस्सा है।

चीन में कोविड-19 महामारी सबसे पहले सामने आने के बाद फरवरी में चीन के वुहान में काम और पढ़ाई करने वाले सैकड़ों लोगों की वापसी में चीन स्थित भारतीय दूतावास और विक्रम मिसरी ने भी सहयोग किया था।