बेबी गर्ल के पैरंट्स बने नेहा धूपिया और अंगद बेदी

बेबी गर्ल के पैरंट्स बने नेहा धूपिया और अंगद बेदी

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी रविवार को बेबी गर्ल के पैरंट्स बन गए हैं। एक स्टेटमेंट में बताया गया है कि नेहा ने रविवार सुबह विमन्स हॉस्पिटल में बच्ची को जन्म दिया है, और मां और बच्ची दोनों एकदम स्वस्थ हैं।

बता दें कि इसी साल मई में अचानक शादी करने के बाद नेहा और अंगद ने सभी को चौंका दिया था। शादी के तुरंत बाद ही अगस्त में नेहा ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी थी। इसके बाद नेहा धूपिया ने बेबी बंप के साथ अपनी काफी सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

गौरतलब है कि लोग पहले ही ऐसा शक जता रहे थे कि नेहा धूपिया शादी से पहले ही प्रेगनेंट थीं। हाल में एक इंटरव्यू में अंगद बेदी ने यह बात स्वीकार भी की थी कि नेहा शादी से पहले ही प्रेगनेंट थीं। अब फैन्स को जल्द ही इस कपल की प्यारी बच्ची की तस्वीर का इंतजार है।