बैंक हड़ताल-जोरदार प्रदर्शन के बीच निजीकरण का जताया विरोध

बैंक हड़ताल-जोरदार प्रदर्शन के बीच निजीकरण का जताया विरोध

रायपुर
यूएफबीयू के द्वारा 2दिन की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के पहले दिन आज राजधानी रायपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ। निजीकरण के विरोध में दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन पंजाब नेशनल बैंक मोतीबाग के सामने सभी बैंकों के 500 से अधिक कर्मचारियो/ अधिकारियों ने 3घंटे तक लगातार विरोध प्रदर्शन किया। तेज तपती धूप में महिलाओं और नौजवान साथियों ने  इंकलाब के नारों से बैंकों के निजीकरण के विरोध में दमदारी दिखाई। विरोध प्रदर्शन को कामरेड शिरिष नल्गुड्वार, गोपालकृष्ण, शकील साजिद, विजय बख्शी, एसके खजांची, मिलिन्द माटे, शक्ति सिंग ठाकुर, राकेश चौधरी, बघेल, माहेश्वरी, सीपी व्यास, राकेश, विनीत, शशांक भोगल, अनिल जन्घेल ने संबोधित किया।

कामरेड जागृति शर्मा, श्रद्दा ने जंगी विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। कामरेड शिरिष, गोपालकृष्ण ने बैंकों के निजीकरण का हर संभव विरोध के प्रण को दोहराया, कामरेड बख्शी, खजांची ने केन्द्र सरकार को और वित मंत्री को सावधान किया की निजीकरण से देश के युवा, किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी वर्ग सभी को नुक्सान होगा। कामरेड शकील, मिलिन्द, कामरेड समीर चोपड़ा ने किसी भी रूप में निजीकरण को स्वीकार नहीं करने की बात कही। हड़ताल और विरोध प्रदर्शन को अन्य वित्तीय संस्थाएँ भी समर्थन दे रही हैं। हड़ताल कल भी जारी रहेगी। यूएफबीयू ने आमजन से असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।