भारतीयों की शान में पढ़े कसीदे , NASA की ‘बिंदी’ वाली भारतीय बिटिया के जबरा फैन हुए जो बाइडेन
वाशिंगटन
18 जनवरी को जब नासा ने मंगलग्रह पर कामयाबी के साथ पर्सिवरेंस रोवर मिशन की लैंडिंग कराई तो भारत की बेटी स्वाती मोहन ने कामयाबी का डंका पूरी दुनिया में बजा दिया। अमेरिका की स्पेस एंजेसी नासा में भारतीय वैज्ञानिकों का दबदबा माना जाता है और नासा में कई महत्वपूर्ण पदों पर भारतीय वैज्ञानिक काम कर रहे हैं। और अब भारत की बिटिया स्वाती मोहन की मुरीद खुद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन हो गये हैं। डॉ. स्वाती मोहन से अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद बात की और इस दौरान उन सभी भारतीय अमेरिकियों को थैंक्यू कहा जिन्होंने अमेरिका के विकास में अपना योगदान दिया है।
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और अपने स्पीच राइटर डॉ. विनय रेड्डी को भी धन्यवाद कहा। स्वाती मोहन से बाइडेन ने की बात अमेरिका के राष्ट्रपति ने नासा के कामयाब मिशन के बाद भारतीय मूल की वैज्ञानिक डॉ. स्वाती मोहन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बात की और नासा में दिए गये उनके योगदान को जमकर सराहा है। राष्ट्रपति कहा कि ‘आपसे बात करना मेरे लिए गर्व की बात है' वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान नासा की मंगल मिशन टीम से बात करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने डॉ. स्वाती मोहन ने से कहा कि ‘अमेरिका को आगे बढ़ाने में भारतीय वैज्ञानिकों का बेहद अहम योगदान रहा है। भारतीय मूल के वैज्ञानिक अमेरिका को नेक्स्ट लेवल पर ले जा रहे हैं। और आप लोगों से बात करना मेरे लिए गर्व की बात है। अमेरिका को आगे बढ़ाने में भारतीय वंशजों का बेहद अहम योगदान है। आप, अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, मेरे स्पीच रायटर विनय रेड्डी। मैं आप लोगों की तारीफ में क्या कहूं। बस इतना कह सकता हूं कि ...थैंक्यू। आप लोग अविश्वसनीय हैं।'
नासा टीम से बात करते हुए करीब 10 मिनट तक अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय मूल के लोगों की जमकर तारीफ की और अमेरिका की यात्रा में भारतीय लोगों के शामिल होने की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘आप लोगों ने कमाल कर दिया। मैं आप लोगों से क्या कहूं। आप लोगों ने अमेरिकन्स के अंदर फिर से आत्मविश्वास को ला लिया है। देश को आप लोगों पर हमेशा से विश्वास रहा है और आपने एक बार फिर इसे साबित किया है'। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नासा के वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘आपने मंगल ग्रह पर रोवर को कामयाबी के साथ उतार दिया है तो हम कह सकते हैं कि हम कोरोना महामारी को भी हरा सकते हैं और ऐसा कोई चीज नहीं है जो अब अमेरिका नहीं कर सकता है'
bhavtarini.com@gmail.com 
