मंत्री रविन्द्र चौबे अस्वस्थ, मोहम्मद अकबर को विधि एवं विधायी कार्य विभाग का मिला अतिरिक्त प्रभार

मंत्री रविन्द्र चौबे अस्वस्थ, मोहम्मद अकबर को विधि एवं विधायी कार्य विभाग का मिला अतिरिक्त प्रभार

रायपुर
 छत्तीसगढ़ के रविन्द्र चौबे की सेहत बिगडऩे के बाद मंत्री मोहम्मद अबकर को विधि एवं विधायी कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अभी यह प्रभार मंत्री रविंद्र चौबे के पास था। उनका स्वास्थ्य खराब होने के कारण आगामी आदेश तक यह विभाग मंत्री मोहम्मद अकबर को सौंपा गया है।

मंत्री रविन्द्र चौबे की बीमारी के बाद लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में अपना इलाज करा रहे हैं। हालांकि इस दौरान भी रविन्द्र चौबे मंत्री बने रहेंगे लेकिन उनके पास विधि एवं विधायी कार्य विभाग विभाग का प्रभार नहीं होगा।

बतादें कि मंत्री रविन्द्र चौबे के पास संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी कार्य, कृषि एवं जैव प्रोद्योगिकी, पशुधन विकास एवं मछलीपालन विभाग है। जबकि मोहम्मद अकबर के पास परिवहन,आवास एवं पर्यावरण,वन,खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभागों की जिम्मेदारी है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे की तबीयत बीते अप्रैल अचानक बिगड़ गई। उन्हें लखनऊ के एक संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि राज्य के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे।