ममता बनर्जी अस्पताल में भर्ती, घटना की जांच DM-SP घटनास्थल पर
नंदीग्राम
पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घायल हो गईं. ममता के पैर में चोट आई, जिसके बाद उन्हें रात में इलाज के लिए कोलकाता लाया गया. ममता के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. दीदी का आरोप है कि उन पर कुछ लोगों ने हमला किया, उन्हें कार में धक्का दिया और फिर जबरन दरवाजा बंद करने की कोशिश की गई.
ममता बनर्जी फिलहाल एसएसकेएम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं और यहां पर उनका एक्स-रे किया गया है। इस अस्पताल में चिकित्सकों का एक दल ममता बनर्जी की निगरानी कर रहा है।वहीं दूसरी ओर पुरुलिया चौराहे पर सुबह बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के जुटने से तनावपूर्ण माहौल हो गया। दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते नजर आए।
नंदीग्राम में मौके पर मौजूद चितरंजन दास का कहते हैं, 'मैं वहीं पर था। सीएम लोगों का अभिवादन कर रही थीं और इसके बाद वो कार में बैठ चुकी थीं। इस दौरान कार का दरवाजा खुला था, जो कि वहां पर एक पोस्टर से टकराकर बंद हो गया। चितरंजन ने कहा कि ममता की गाड़ी के दरवाजे के आसपास कोई नहीं था और किसी ने उन्हें धक्का नहीं दिया।'
चितरंजन के बयान के अलावा एक छात्र सुमन मैती भी ममता के दावों की सच्चाई बताने के लिए वहां मौजूद थीं। सुमन ने कहा कि जिस वक्त यह घटना हुई, वह मौके पर मौजूद थे। सुमन ने कहा कि ममता बनर्जी जब वहां पहुंचीं तो वहां पर तमाम लोग उन्हें देखने के लिए मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें गले और पैर पर चोट लगी और उन्हें किसी ने भी धक्का नहीं दिया। सुमन ने यह भी कहा कि जिस वक्त घटना हुई, ममता की गाड़ी एकदम धीरे चल रही थी।
बीजेपी के आरोपों को मिला बल
ममता बनर्जी लगातार दावा करती रही हैं कि उनके राज्य में अपराध बीजेपी शासित राज्यों की तुलना में बहुत कम हैं। हालांकि आए दिन बंगाल में हिंसा की खबरें सामने आती रहती हैं। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री जगदीप धनखड़ समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता बंगाल की हिंसा पर चिंता जता चुके हैं। इस मुद्दे पर तो गवर्नर और ममता बनर्जी के बीच पहले कई मौकों पर जुबानी जंग भी हो चुकी है। अब जिस तरह से ममता बनर्जी अपने ऊपर हमले की साजिश जता रही हैं, उससे वह और उनकी सरकार कटघरे में खड़ी होती नजर आ रही है।
TMC ने की चुनाव आयोग से शिकायत
इस बीच तृणमूल कांग्रेस ने ममता बनर्जी ने हमले को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की है. वहीं निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से ममता पर हमले की रिपोर्ट तलब की है. सीईओ ने संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी से फौरन मामले की तहकीकात कर रिपोर्ट देने को कहा है.
bhavtarini.com@gmail.com

