मुख्यमंत्री चौहान द्वारा पचेटी डैम, आगर दुर्घटना में 5 व्यक्तियों की मृत्यु पर शोक व्यक्त
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगर जिले के पचेटी डैम में नाव पलटने पर डूबने से 5 व्यक्तियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि तथा उनके परिवार को सांत्वना दी है। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा 5-5 हज़ार रुपये की अंत्येष्टि सहायता स्वीकृत की गई है।
आगर जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर टिल्लर नदी पर बने पचेटी डैम में आज नाव पलटने से 2 महिलाओं और 3 बच्चों की मौत हो गई।
bhavtarini.com@gmail.com

