रघुवंश बाबू के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे RJD कार्यकर्ता, कल पैतृक गांव ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर

रघुवंश बाबू के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे RJD कार्यकर्ता, कल पैतृक गांव ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर

पटना
पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का पार्थिव शरीर रविवार शाम पटना एयरपोर्ट पहुंचा. एयरपोर्ट पर रघुवंश प्रसाद सिंह के परिजन पहले से मौजूद थे. एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता भी पहुंचे थे लेकिन रघुवंश प्रसाद सिंह के परिजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि देने से रोक दिया.

रघुवंश प्रसाद सिंह का पार्थिव शरीर रविवार शाम 4 बजे एम्स से नई दिल्ली एयरपोर्ट ले जाया गया. यहां से शाम 5.30 बजे इंडिगो की फ्लाइट से पटना ले जाया गया. उनका पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट से 143 MLA कॉलोनी कौटिल्य नगर ले जाया जाएगा. यहां कौटिल्य नगर में ही रात्रि ठहराव का कार्यक्रम है. रविवार शाम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में रघुवंश प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि देंगे. उनके साथ और भी नेता मौजूद होंगे.

सोमवार का कार्यक्रम
सोमवार को 9:30 बजे पटना स्थित कौटिल्य नगर से रघुवंश प्रसाद सिंह के पार्थिव शरीर को हाजीपुर-लालगंज बाजार होते हुए वैशाली गढ़ ले जाने का कार्यक्रम है. यहां पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. वहां से हाजीपुर और जढुआ बाजार होते हुए उनके पैतृक आवास पानापुर पहेमी (शाहपुर) के लिए यात्रा शुरू होगी.  

दिल्ली में निधन
अभी हाल में तबीयत खराब होने के बाद रघुवंश प्रसाद सिंह को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था. वे एम्स के आईसीयू में भर्ती थे. दो दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी. सांस लेने में परेशानी होने की बात सामने आई थी जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया. इलाज के दौरान ही रविवार को उनका निधन हो गया.