राकृतिक आपदा से मृत पांच व्यक्तियों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

राकृतिक आपदा से मृत पांच व्यक्तियों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

धमतरी
कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने प्राकृतिक आपदा से मृत पांच व्यक्तियों के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी तहसील के ग्राम भंवरमरा की लीलाबाई निषाद की सर्प काटने पर ईलाज के दौरान 16 मई 2020 को मृत्यु हो गई। इसके मद्देनजर मृतक के पति तुलेश्वर निषाद को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई। ग्राम तेन्दुकोना निवासी विष्णु मण्डावी की सर्पदंश की वजह से इलाज के दौरान दो जून 2020 को मृत्यु हो गई। इस पर उनकी पत्नी बुधियारिन बाई को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई। इसी तरह ग्राम देमार की कुमारी साक्षी मानिकपुरी की पानी में डूबने की वजह से 25 जून 2020 को मृत्यु होने पर पिता कोमल दास मानिकपुरी को आर.बी.सी.6-4 के तहत चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है

इसके अलावा मगरलोड तहसील के राजपुर के एवन यादव की सर्पदंश से 20 जुलाई 2020 को मृत्यु होने के फलस्वरूप पत्नी दुलेश्वरी यादव को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई। ग्राम मारागांव निवासी दिव्यांशु सोम की कुएं के पानी में डूबने की वजह से 11 नवम्बर 2020 को मृत्यु हो गई। इसके मद्देनजर उनके पिता खिलेश सोम को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।