राजधानी में बिना पंजीयन 33 नर्सिंग होम, एकाउंटेंट निलंबित
भोपाल
संभागायुक्त कवीन्द्र कियावत ने भोपाल शहर के विभिन्न वार्डों में चल रहे निजी नर्सिंग होम की जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा एन यू खान से मांगी थी, सीएमएचओ ने मैदानी अमले से वार्डों में संचालित नर्सिंग होम की जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिये थे सीएमएचओ कार्यालय में लेखापाल प्रवीण शर्मा द्वारा कमिश्नर कवीन्द्र कियावत को जो जानकारी भेजी गई उसमें से बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित 33 नर्सिंग होम की जानकारी लेखापाल द्वारा नहीं भेजी गई।
सीएमएचओ कार्यालय द्वारा भेजी गई लिस्ट के अनुसार कमिश्नर ने महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों से सत्यापन कराया तो ये गडबडी सामने आई।मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमएचओ डा.एन.यू. खान ने एकाउंटेंट प्रवीण शर्मा को निलंबित कर दिया।
सीएमएचओ डा.एन.यू. खान ने बताया कि भोपाल में करीब 237 नर्सिंग होम पंजीकृत हैं आयुक्त महोदय द्वारा मांगी गई जानकारी में गलत जानकारी भेजने के कारण लेखापाल को निलंबित किया गया है।
bhavtarini.com@gmail.com 
