राशिफल 6 सितंबर 2018
मेष:
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलजुला रह सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी लेकिन आपके अच्छे सितारे सब कुछ संभाल लेंगे। काम के दबाव के कारण आप कुछ तनाव महसूस कर सकते हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपनी सेहत पर भी ध्यान दें नहीं तो आपका कमज़ोर शरीर आपके लिए और भी मुश्किलें खड़ी कर सकता है। अगर बात आपके दांपत्य जीवन की करें तो जीवनसाथी से उम्मीद के मुताबिक सहयोग मिलने से मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। साथ ही आप दोनों कुछ अच्छा समय साथ व्यतीत कर पाएंगे। महत्त्वपूर्ण लोगों से बात करते वक़्त अपने शब्दों पर गौर करें।
वृषभ:
अगर आप इच्छित फल प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करने की ज़रुरत है। नाकामियों से घबराए नहीं बल्कि इन्हें अपनी तरक्की का आधार बनाएं। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। धन लाभ होने का योग है लेकिन आज आपको उधार देने से बचना होगा। घरेलू मामले कुछ परेशान कर सकते हैं। आप धैर्य से काम लें और उदारता दिखाएं। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के सहयोग से कोई बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
मिथुन:
दफ़्तर में आपके काम में रफ़्तार देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रसन्न रहेंगे। साथ ही हाल फिलहाल में आपने जिस नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है उस पर आपकी मेहनत काबिल-ए-तारीफ़ है। बातचीत के द्वारा आप अपने वैवाहिक जीवन की समस्या का समाधान कर सकते हैं। यदि आप ऐसा करते हैं तो जीवनसाथी के साथ आज आप एक प्यार भरा और शांत दिन बिता सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आपको वित्तीय लाभ मिलने की सम्भावना है। व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज लेन देन में खास सावधानी बरतनी होगी।
कर्क:
आज आप खुद को ज़्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे और अपने सभी कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे। मुमकिन है आज आप दोस्तों के साथ कुछ बेहतरीन समय बिताने के लिए किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करें। पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन बढ़िया है। माता पिता की सेहत बढ़िया रहेगी। आपके प्रेमी/प्रेमिका के साथ आज की रोमांटिक मुलाकात बेहद खास होने वाली है। आज अचानक कोई बड़ा वित्तीय लाभ होने से आपका आर्थिक पक्ष मज़बूत हो जाएगा और आप अपने कुछ अटके हुए ज़रूरी काम पूरे कर पाएंगे।
सिंह:
जीवनसाथी पर संदेह करने की आपकी आदत के कारण आज आप दोनों के बीच कोई बड़ा झगड़ा हो सकता है। एक खुशहाल और प्यार भरे दांपत्य जीवन के लिए आपको ज़रुरत है खुद में बदलाव लाने की। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहने वाला है हालांकि आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की ज़रुरत है। दफ्तर में आज आपके किसी सहकर्मी से आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें। नयी परियोजना शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। झूठ बोलने से बचें नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।
कन्या:
आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन समय बिता सकते हैं। मुमकिन है आज आप खूब मौज मस्ती करें। साथ ही आज आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर अपने कुछ रूके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा हालांकि आप अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएं नहीं तो मुश्किल हो सकती है। कुछ दिलचस्प करने के लिए दिन अच्छा है। शाम को किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
तुला:
दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन कुछ ख़ास होने वाला है। लंबे समय के बाद आज आप अपने जीवनसाथी के साथ सुकून के दो पल बिता पाएंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए तनाव से भरा रह सकता है। आपके काम से वरिष्ठ संतुष्ट नही रहेंगे और इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप पूरी ईमानदारी से मेहनत करें। आर्थिक परेशानियों के कारण मन में कई नकारात्मक विचार आएंगे। आप निराश न हो क्योंकि आज बुरा है तो कल अच्छा ही होगा।
वृश्चिक:
आज आपका अधिकांश समय आप के व्यक्तित्व और रंग रूप को बेहतर बनाने की कोशिश में जाएगा। दांपत्य जीवन में कुछ परेशानी आ सकती है। जीवनसाथी का रुखा व्यवहार आपको उदास कर सकता है। कोशिश करें उन्हें प्यार से मनाने की। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आज का दिन आपको मिलाजुला परिणाम दे सकता है। ज़्यादा खुले दिल से पैसे ख़र्च करने से बचें। परिवार में सुख और शांति का माहौल रहेगा और घरवालों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो हो सकता है कि आज इससे जुड़ी कोई यात्रा करनी पड़े।
धनु:
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आज आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। अटके हुए आर्थिक मामले आज सुलझ जाएंगे और आपको कोई बड़ा लाभ प्राप्त होगा। अपने दिन को और भी खुशनुमा और व्यवस्थित बनाने के लिए अपने दिन भर की योजना पहले से ही बना लें। मुमकिन है आज बच्चे आपसे ज़्यादा समय की मांग करें अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा समय निकालकर उनके साथ सैर सपाटे पर जाएं। इससे आपको भी मानसिक प्रसन्नता मिलेगी। खाने पीने की ऐसी चीज़ों से परहेज़ करें जिसमें कोलेस्ट्रोल की मात्रा अधिक हो।
मकर:
आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रह सकता है। बेहतर होगा आप खुद को शांत रखें और समझदारी से काम लें। वो आर्थिक मुनाफा जो आज आपको मिलने वाला था टल सकता है जिसके कारण आपको कुछ मानसिक तनाव झेलने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज का दिन अच्छा बीतेगा। उनके प्रेम और सहयोग से मुश्किल हालात में भी आपको राहत मिलेगी। ज़्यादा चिंता शारीरिक और मानसिक दोनों रूपों से आपके लिए ठीक नहीं है इसलिए सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।
कुम्भ:
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। पिता के सहयोग से कुछ वित्तीय लाभ संभव है साथ ही आज धन कमाने के कुछ सुनहरे अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। आज का दिन परिवार के साथ वाकई कुछ ख़ास बीतने वाला है। काम का दबाव कम होने के कारण आप उन्हें पर्याप्त समय दे पाएंगे। मुमकिन है आज आप खरीदारी करने जाएं और जीवनसाथी के लिए कोई कीमती तोहफा खरीदें जिसे पाकर उन्हें खास होने का एहसास हो। सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी। यात्रा के लिए दिन अनुकूल है।
मीन:
दूसरों को प्रभावित करने के लिए यदि आप बिना सोचे समझे खर्च करेंगे तो आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही जीवनसाथी से भी इस बात पर मतभेद मुमकिन है। दफ़्तर में आपके छुपे हुए दुश्मन आपके खिलाफ षड़यंत्र रच सकते हैं आप सावधान रहें और पूरी ईमानदारी से मेहनत करें। आज आपकी माता की सेहत कुछ ठीक नहीं रहेगी जिसके कारण आपकी मानसिक चिंता बढ़ेगी। अपने ज़रूरी कामों को बेहतर तरीके से पूरा करें। लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान पान के साथ थोड़ा व्यायाम भी करें। आज आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में कुछ बड़े बदलाव करने पड़ सकते हैं।
bhavtarini.com@gmail.com

