रेनॉल्ट काइगर का प्रोडक्शन हुआ शुरू, जल्द होगी लाॅन्च

रेनॉल्ट काइगर का प्रोडक्शन हुआ शुरू, जल्द होगी लाॅन्च

रेनॉल्ट इंडिया ने अपनी आने वाली काइगर एसयूवी का उत्पादन शुरू कर दिया है। रेनॉल्ट काइगर 4 मीटर से छोटी एसयूवी है जिसे मार्च में लॉन्च किया जाना है। रेनॉल्ट काइगर का निर्माण रेनॉल्ट-निसान के चेन्नई स्थित प्लांट में किया जा रहा है। इस प्लांट में रेनॉल्ट ट्राइबर और क्विड के साथ निसान मैग्नाइट का भी उत्पादन किया जा रहा है। रेनॉल्ट काइगर की बात करें तो यह भारत में मारुति विटारा ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, किया सॉनेट, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी300, फोर्ड इकोस्पोर्ट और निसान मैग्नाइट जैसी कारों को टक्कर देगी। 

कंपनी ने अभी काइगर की कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन बताया जाता है कि यह कार भारत में काफी किफायती कीमत पर उतारी जा सकती है। जानकारी के अनुसार रेनॉल्ट काइगर को मार्च 2021 में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने हाल ही में काइगर का नया टीजर भी जारी किया है जिसमे इसके महत्वपूर्ण फीचर्स के बारे में बताया गया है। इस वीडियो में काइगर के एक्सटीरियर डिजाइन और इंटीरियर फीचर्स को दिखाया गया है।