लखनऊ समेत यूपी की 14 सीटों पर वोटिंग शुरू, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
लखनऊ
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को राजधानी लखनऊ समेत 14 लोकसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. इस चरण में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए संयोजक सोनिया गांधी व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत 182 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 2.5 करोड़ मतदाता करेंगे.
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. मतदान पर नजर रखने के लिए प्रेक्षकों के साथ-साथ जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं. इस चरण में 3270 संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर अर्धसैनिक बालों के सशस्त्र जवान तैनात किए गए हैं. साथ 1361 बूथों पर डिजिटल और 1521 केंद्रों पर वीडियो कैमरे लगाए गए हैं. 2778 बूथों की वेब कास्टिंग की जाएगी.
लखनऊ, मोहनलालगंज, रायबरेली, अमेठी, फतेहपुर, बांदा, कौशांबी, गोंडा, बाराबंकी, फैजाबाद, धौरहरा, सीतापुर, बहराइच और कैसरगंज. 2014 में यूपी की इन 14 में से 12 सीटों पर बीजेपी का कब्ज़ा रहा था. 2 सीटें कांग्रेस के खाते में गई थी.
इस चरण में बीजेपी के 14, कांग्रेस के 14, बसपा के पांच, सपा के 7 सीपीआई का एक उम्मीदवार मैदान में हैं. जबकि शेष निर्दलीय व अन्य दलों के प्रत्याशी हैं.
bhavtarini.com@gmail.com 