लाकडाउन खुलने के बाद होगी प्रोफेसर और स्पोटर्स आफिसर की आमद दर्ज
भोपाल
देशभर से तीन मई बाद लाकडाउन खुल जाएगा। इसके बाद प्रदेश के कालेजों के लिए चयनित किए गए असिस्टेंट प्रोफेसर, लाईब्रेरियन और स्पोटर्स आफि सर 15 मई तक अपनी आमद दर्ज करा पाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने चयनित उम्मीदवारों को 30 अप्रैल तक का समय दिया था, लेकिन लाकडाउन की अवधि बढ़ने के कारण विभाग ने आमद दर्ज करने की तिथि में एक बार फिर 30 दिनों की बढ़ोतरी कर दी है। पूर्व में भी विभाग ने तीस मार्च से 30 अप्रैल तक की तिथि बढ़ोतरी की थी।
bhavtarini.com@gmail.com 
