लोकसभा के लिए तैयार होंगी अस्सी हजार ईवीएम, ईवीएम का डॉटा होगा खाली

लोकसभा के लिए तैयार होंगी अस्सी हजार ईवीएम, ईवीएम का डॉटा होगा खाली

भोपाल
मध्यप्रदेश में अस्सी हजार इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीने लोकसभा चुनाव के लिए तैयार करने अगले माह से काम शुरु हो जाएगा। विधानसभा चुनावो में उपयोग की गई ईवीएम का डॉटा खाली कर इन्हें लोकसभा चुनावों के लिए तैयार किया जाएगा।

मध्यप्रदेश में इस समय अस्सी हजार से अधिक इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनें है। मई में मध्यप्रदेश में भी लोकसभा चुनाव होना है। लोकसभा चुनावों से पहले इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों की फर्स्टलेवल चेकिंग की जाना है। इसके साथ ही इन इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों में विधानसभा चुनाव के दौरान हुए मतदान का डॉटा भी क्लियर किया जाना है।  

डॉटा साफ कर इसमें डाले गए मतों को शून्य किया जाएगा। इसके बाद  इन मशीनों को लोकसभा चुनाव के लिए  मतदान हेतु तैयार करने चैक किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के इंजीनियर सभी जिलों में जाकर इन मशीनों की जांच और इसका डाटा क्लियर करने का काम करेंगे। इसके बाद इन मशीनों को लोकसभा चुनावों के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।