वायने रूनी अमेरिका के खिलाफ मैत्री मैच के बाद कहेंगे अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा 

वायने रूनी अमेरिका के खिलाफ मैत्री मैच के बाद कहेंगे अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा 

लंदन
स्टार फुटबालर वायने रूनी इस महीने वेम्बले में अमेरिका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैत्री के साथ इंग्लैंड टीम से विदाई लेंगे। फुटबाल संघ ने रविवार को इसकी घोषणा की। मैनचेस्टर यूनाईटेड और इंग्लैंड के लिये रिकार्ड गोल करने वाले रूनी ने करीब दो साल से अंतरराष्ट्रीय फुटबाल में कोई मैच नहीं खेला है। अब यह 33 वर्षीय खिलाड़ी अमेरिका में बसा हुआ है और वांिशगटन में मेजर लीग साकर टीम डीसी यूनाईटेड की ओर से खेलता है। वह 15 नवंबर को वेम्बले में ‘थ्री लायंस’ के लिये अंतिम मैच खेलेंगे।