विधानभा निर्वाचन 2018 : रिजर्व सेक्टर अधिकारी नियुक्त
अम्बिकापुर
विधानसभा आम निर्वाचन 2018 के सुचारू संचालन को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सारांश मित्तर द्वारा विधानसभा क्षेत्र-9 लुण्ड्रा, 10-अम्बिकापुर एवं 11-सीतापुर के लिये रिजर्व सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। उन्होंने नियुक्त रिजर्व सेक्टर अधिकारियों को जिला पंचायत कार्यालय में अपनी उपस्थिति देने तथा समय-समय पर होने वाले निर्वाचन प्रशिक्षण में शामिल होने के निर्देश दिये हैं।
जारी आदेशानुसार विधानसभा क्षेत्र-9 लुण्ड्रा हेतु रिजर्व सेक्टर अधिकारी के रूप में उद्यान विभाग अम्बिकापुर के उप संचालक श्री कैलाश सिंह पैकरा, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण अम्बिकापुर के उप अभियंता श्री संदीप रवि, श्री सीतेन्द्र नाथ दुबे, श्री राजकिशोर तिग्गा एवं श्री आलोक कुमार सिन्हा, सेतु निर्माण संभाग अम्बिकापुर के उप अभियंता श्री विकास कुमार सरावंगी, विनय कुमार विरवानी एवं श्री आलोक कुमार सिंह की नियुक्ति की गई है।
विधानसभा क्षेत्र-10 अम्बिकापुर के लिये रिजर्व सेक्टर अधिकारी के रूप में जल संसाधन विभाग अम्बिकापुर के उप अभियंता श्री दिलीप कुमार गुप्ता, श्री रामकुमार भगत, श्री लक्ष्मी नारायण राठौर, श्री अभिषेक कुमार गुप्ता, श्री अरविन्द कुमार आर्मो एवं श्री सन्तलाल केरकेट्टा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अम्बिकापुर के नोडल अधिकारी श्री जी.एस. परिहार, गृह निर्माण मण्डल अम्बिकापुर के उप अभियंता श्री हरिशंकर बघेल, लोक निर्माण विभाग अम्बिकापुर के अनुविभागीय अधिकारी श्री जितेन्द्र चौधरी की नियुक्ति की गई है।
विधानसभा क्षेत्र-11 सीतापुर के लिये रिजर्व सेक्टर अधिकारी के रूप में महिला एवं बाल विकास विभाग बतौली के प्रभारी परियोजना अधिकारी श्री पण्डवा राम, गृह निर्माण मण्डल अम्बिकापुर के उप अभियंता श्री गंगासागर पैकरा, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण अम्बिकापुर के उप अभियंता श्री देव सिंह, जल संसाधन विभाग अम्बिकापुर के उप अभियंता श्री अरूण कुमार मिश्रा, श्री राममूर्ति ओझा, श्री अनिल कुमार शर्मा एवं श्री राकेश कुमार सिंह तथा आदिम जाति कल्याण विभाग अम्बिकापुर के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री एस.पी. जांगडे की नियुक्ति की गई है।
bhavtarini.com@gmail.com 